अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के गांव एलमपुर गढ़िया में बुधवार को गैमांस के शक में ग्रामीणों ने एक युवक की पिटाई कर दी। वह ई-रिक्शा में एक मीट फैक्ट्री से मांस लेकर शहर जा रहा था। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस युवक को थाने ले गई। युवक से पूछताछ के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि युवक बुधवार को ई-रिक्शा में ढका हुआ मांस लेकर हाइवे के रास्ते एलमपुर गढ़िया से होते हुए शहर की ओर जा रहा था। गौमांस के शक में ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहंुच गई। पुलिस युवक को थाने लेकर आ गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मीट फैक्ट्री से भैंस का मांस लेकर दुकान पर जा रहा था। थाना प्रभारी विज...