गौपूजन के साथ गौशाला का हुआ शुभारंभ
सोनभद्र, जुलाई 8 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के रजखड़ गांव में बुधवार को प्रकृति संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में गौपूजन के साथ नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने गौ-संरक्षण एवं गौ-पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौशालाएं केवल निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और संवेदनशीलता की जीवंत पहचान हैं। उन्होंने समाज से गौ-सेवा एवं संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही यह भी बताया कि यदि किसान अपने के यहां खेती की हुई धान गेहूं का भूसा गौशाला में बेचना चाहते हैं तो उन्हें सरकारी दर पर उसका मूल्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.