बगहा, मार्च 11 -- जमुनिया/गौनाहा, एसं। गौनाहा प्रखंड की सीमा सड़क पर जम्हौली गांव के समीप सोमवार रात बारात से लौट रही तीन बाइकों की सामने से बोलेरो से टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने आननफानन में सभी को गौनाहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से सभी को नरकटियागंज अनुमंडल रेफर किया गया। यहां सहोदरा थाने के बेतहनिया के उमेश महतो के इकलौते पुत्र राजू कुमार (18) को निजी क्लीनिक ले गये। यहां से रेफर होने पर उसे लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बेतहनिया के चार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। गौनाहा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर ...