बगहा, मार्च 26 -- नरकटियागंज। गौनाहा थाना के पचकहर गांव में गुरुवार को एक 8 वर्षीय बच्ची करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी गई। परिजन उसे लेकर नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। किंतु गंभीर स्थिति देखते हुए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जख्मी बच्ची पचकहर गांव निवासी चंदेश्वर महतो की पुत्री उजाला कुमारी (8) है।बताया जाता है कि बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह बिजली तार की चपेट में आ गई। चिकित्सक डॉ. समीर आलम ने बताया कि बच्ची को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। करंट से बच्ची के शरीर के कई हिस्सों पर असर पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.