छपरा, मार्च 22 -- केंद्रीय मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन फोटो34-नई दिल्ली में केंद्रीय कला, संस्कृति व पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलतीं छपरा विधायक छोटी कुमारी, एमएलसी संजय मयूख, धर्मेन्द्र साह व अन्य छपरा। छपरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कला, संस्कृति व पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार मुलाकात कर छपरा के ऐतिहासिक और पौराणिक गौतम स्थान को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी राम सर्किट योजना से जोड़ने की मांग की। इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी के साथ उनके साथ विधान पार्षद व राष्ट्रीय सह प्रभारी संजय मयूख,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह ,भाजपा नेता सुमित श्रीवास्तव और दिशांत कपिल भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि छपरा का गौतम स्थान धार्मिक, सा...