बरेली, मई 31 -- एमजेपीआरयू से संबद्ध निहाल श्याम डिग्री कॉलेज के छात्र गौतम शाह 67वीं उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नया रिकॉर्ड बनाया है। उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा लखनऊ में चल रही। इस प्रतियोगिता में गौतम शाह ने 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 00.55.48 समय में पूर्ण कर नया उत्तर प्रदेश स्टेट रिकॉर्ड अपने नाम किया। गौतम शाह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एमजेपीआरयू के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह, कुलसचिव हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह सहित अधिकारियों एवं महाविद्यालय प्रबंधन व प्राचार्य समेत अन्य ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- गौतम शाह ने तैराकी में बनाया नया रिकॉर्ड यह भी पढ़ें- झांसी की जिया को स्वर्ण, शैला ने सोना...