आदित्यपुर, जुलाई 15 -- गम्हरिया,। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में रविवार देर रात मामूली विवाद में हुई गौतम मुंडा की हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य आरोपी पिंडराबेड़ा निवासी राहुल उर्फ दीपक हेंब्रम घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में सोमवार को आदित्यपुर थाना पुलिस ने उसके घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार छानबीन कर रही है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस की ...