हजारीबाग, फरवरी 28 -- हजारीबाग प्रतिनिधि गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रशिक्षुओं के बीच निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इस वर्ष का थीम विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को उत्प्रेरित करना है। इस विषय पर प्रशिक्षुओं ने संदेशपरक निबंध लिखी, जिसमें विकसित भारत के सपने के लिए विजन दिखाया। इसमें विद्या विश्वकर्मा प्रथम, पूनम कुमारी व आरती कुमारी द्वितीय और विकास कुमार व ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इधर प्राचार्य डॉ बसुंधरा कुमारी ने प्रशिक्षुओं को जानकारी दी कि हर साल 28 फरवरी को हम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाते हैं। विज्ञान हमारे आसपास है, हमारी जिज्ञासा में जीवित है और नए प्रश्नों के माध्यम से बढ़ता है। यह हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए नवाचार लाता है। यह दिन महान वैज्ञानिक ...