हजारीबाग, मई 22 -- हरियाणा स्थित कीट लेज कॉआफ एजुकेशन की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रचना शर्मा ने आनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में कक्षा प्रबंधन एवं समावेशी शिक्षण के गुर बताए। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग को ओर से गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम का चौथा दिन था। बतौर रिसोर्स पर्सन डॉ रचना शर्मा ने बीएड के शिक्षकों और प्रशिक्षुओं से कहा कि वर्गकक्ष में पढ़ाना हर दिन नई चुनौतियों का सामना करने जैसा है।

कक्षा प्रबंधन के टिप्स इस चुनौती को सफलतापूर्वक तभी पूरा कर पाएंगे, जब शिक्षकों को अपने विषय का पूर्ण अध्ययन होगा। उसके बाद सहज और सरल ढंग से वर्गकक्ष में विद्यार्थियों के समक्ष उस विषय की प्रस्तुति करनी होगी। शिक्षक स्मार्टली क्लासरूम में अपनी काबिलियत दिखाएं। इस दौरान बच्चों को विषय पर ध्यान केंद्रित कराने की ज...