गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की ओर से ग्रेटर नोएडा के होटल ब्लू डायमंड में 29 जून से कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की ओर से ग्रेटर नोएडा के होटल ब्लू डायमंड में 29 जून से कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि नॉकआउट आधार पर खेले जाने वाले इस दो दिवसीय ओपन प्राइज मनी कैरम टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सहित देश के दर्जनों प्रदेशों के सभी जाने-माने महिला पुरुष कैरम खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। इस प्राइस मनी ओपन कैरम टूर्नामेंट की विशेषता यह है कि इसके सभी मैच अम्पायर रहित अर्थात आन कैमरा सम्पन्न कराये जायेंगे, जिसमें खिलाड़ी ही एक दूसरे के निर्णायक होंगे और वही स्कोरिंग भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.