देहरादून, मई 29 -- देहरादून। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय व डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल में एक दिवसीय जोनल स्तरीय सतत् चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम में चिकित्सा की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा की गई। शुक्रवार को बायोकेमिस्ट्री विभाग की ओर से समेकित जैव-रसायन व आणविक चिकित्सा में भविष्य की प्रवृत्तियां विषय पर सतत् चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. (ब्रिग.) वीपी. सिंह, कुलपति डॉ. देश दीपक व प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता ने किया। डॉ. वीपी. सिंह ने कहा कि जैव-रसायन और आणविक चिकित्सा भविष्य में सटीक व व्यक्तिगत चिकित्सा की आधारशिला बनेगी। कुलपति डॉ. देश दीपक ने ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को चिकित्सकों के निरंतर ज्ञानवर्धन बताया, प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता ने शोध व नवाचार को चिकित्सा शिक्षा का अभिन्न अंग बत...