हजारीबाग, मई 18 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 18 से 23 मई तक टीचर्स स्किल एंड पर्सनल डवलपमेंट विषय पर एक सप्ताह का राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सीटीपीडी के सहयोग से आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, शोधार्थियों एवं छात्र-शिक्षकों के शैक्षणिक कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा आधुनिक शिक्षण दक्षताओं को सुदृढ़ करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बसुंधरा कुमारी ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था तेजी से तकनीक आधारित हो रही है। ऐसे में शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा, संप्रेषण कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर प्रशिक्षित करना आवश्यक हो गया है। यह भी पढ़ें- विभावि में तीन दिवसीय कार्यशाला 25 मई से इसी उ...