गौतम बुद्ध के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
किशनगंज, मई 3 -- किशनगंज। एक संवाददाता शुक्रवार को किशनगंज शहर के डे मार्केट, बुद्ध नगर स्थित जीबीएम स्कूल में गौतम बुद्ध जयंती मनाया गया गया। कार्यक्रम में जीबीएम स्कूल के निदेशक अनिल कुमार सिंह, सचिव रेड क्रॉस सोसायटी मिक्की साहा, शतरंज एसोसिएशन के महासचिव शंकर नारायण दत्ता तथा कमल कर्मकार तथा योग गुरु रवि राज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- सत्य, अहिंसा,करुणा के मार्गदर्शक भगवान बुद्ध की मनी जयंतीकार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के उपरांत सभी अतिथियों ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण किया। योग गुरु रवि राज ने कहा कि एक सामान्य मनुष्य सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बने और विश्व को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। मिक्की साहा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर चलना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.