नई दिल्ली, अगस्त 22 -- भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शनिवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की पैरवी करते हुए कहा कि दो मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला हारने वाली टीम पर अनावश्यक दबाव पड़ता है और उसके पास वापसी का पर्याप्त अवसर नहीं रहता। भारत और श्रीलंका के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान को इतना डरपोक नहीं देखा', शर्मनाक प्रदर्शन पर माइकल वॉन ने लगाई लताड़सीरीज जीतने का कोई मौका नहीं रहता मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में गंभीर ने कहा, "आदर्श रूप से मैं तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चाहूंगा। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जो टीम पहला टेस्ट हारती है, उसके पास वापसी करके सीरीज जीतने का मौका होना ...