नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- भारत में सबसे लोकप्रिय खेल है। लोग क्रिकेट को लेकर बेहद जुनूनी हैं। जब भारतीय क्रिकेट टीम जीतती है तो देश में जश्न का माहौल होता है। हालांकि, टीम को हार मिलने पर कड़ी आलोचना भी झेलनी पड़ती है। क्रिकेट फैंस और आलोचकों के निशाने पर कई बार ना सिर्फ खिलाड़ी होते हैं तो बल्कि कोच भी निशाने पर आ जाते हैं। भारतीय की पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच फिलहाल गौतम गंभीर हैं। वह जुलाई 2024 से इस पद पर हैं। उनके जिम्मेदारी संभालने के बाद से टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे टूर्नामेंट जीते हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज काइल मिल्स टीम इंडिया में कोच पद को 'कांटों का ताज' मानते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का हेड कोच बनना आसान काम नहीं है। माइल्स ने अपने 13 साल के इंटरनेशनल करियर में 58 टेस्ट, 147 वन...