नई दिल्ली, अगस्त 3 -- भारतीय टीम के नए फील्डिंग कोच का ऐलान हो गया है। असम और रेवले के पूर्व क्रिकेटर सुभादीप घोष गौतम गंभीर की अगुवाई वाले कोचिंग सेटअप का हिस्सा बनेंगे। उनका पहला असाइनमेंट श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज होगी, जो 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सुभादीप टीम इंडिया में टी दिलीप की जगह लेंगे, जिनका कॉन्ट्रैक्ट जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के बाद रिन्यू नहीं हुआ है। टी दिलीप के साथ असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट के कॉन्ट्रैक्ट को भी रिन्यू नहीं किया गया है।कौन हैं सुभादीप घोष? 57 साल के घोष, जिन्होंने 1994 से 2004 तक 17 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, असम सीनियर मेन्स टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं। इससे पहले दो साल तक इंडिया विमेंस टीम के फील्डिंग कोच रहे हैं, इस दौरान वह 2022 विमेंस ODI वर्ल्ड कप और 2023 विमेंस T20 वर्ल्ड कप क...