नई दिल्ली, जुलाई 28 -- हेड कोच गौतम गंभीर के करीबी रयान टेन डोएशे का टीम इंडिया से नाता टूट गया है। उन्होंने भारत के असिस्टेंट कोच का पद छोड़ दिया है। वह साल 2024 से भारतीय टीम के साथ काम कर रहे थे। रयान की अब आईपीएल में पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जड़ने की उम्मीद है। जब गंभीर ने रयान को भारत के कोचिंग स्टाफ में चुना तब वह केकेआर फील्डिंग कोच थे। वह इंडिया थिंक टैंक का एक अहम हिस्सा थे और उन्होंने बैटिंग और फील्डिंग दोनों डिपार्टमेंट में कोचिंग रोल निभाए। हालांकि, नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर के आने से पहले ही भारतीय टीम में टी दिलीप फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।इंग्लैंड सीरीज के बाद दी जानकारी क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, रयान ने इंग्लैंड में सीमित ओवर सीरीज के बाद अपना पद छोड़ने की जानकारी भारतीय क्रिक...