नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च में दूसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की दमदार पारियों की बदौलत जीत हासिल की। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद तिलक वर्मा ने एक छोर संभाला और नमन धीर-नीतीश के साथ मिलकर टीम को दबाव से निकालते हुए दमदार जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद बताया कि उन्होंने मैच से पहले कोच गौतम गंभीर और सितांशु कोटक से बात की थी और इन कोच ने उनसे कहा कि इंडिया को उनमें विश्वास है और अगर वह अंत तक टिके रहे तो टीम के लिए मैच जीता सकते हैं। तिलक को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की सूर्यकुमार यादव के क्लब में एंट्री, ऐसा करने वाले ...