नई दिल्ली, अगस्त 9 -- वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को बताया कि उन्हें भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने टीम से जुड़ने से मना कर दिया था। पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि बीसीसीआई के पूर्व सचिव और वर्तमान आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने 2023 में उनसे भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच बनने के लिए संपर्क किया था और उनका कोच बनना भी लगभग कन्फर्म हो गया था लेकिन फिर निजी कारणों की वजह से वह इसे स्वीकार नहीं कर सके। राहुल द्रविड़ के पद छोड़ने के बाद गौतम गंभीर टीम के मुख्य कोच बने हैं और 2027 तक टीम के साथ रहने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसीजय शाह ने दिया था कोच बनने का ऑफर वीवीएस लक्ष्मण और जय शाह के बीच किस समय बातचीत हुई, इस बारे में उन्होंने नहीं बताया लेकिन ऐसा समझा ज...