अयोध्या। संवाददाता, अप्रैल 2 -- UP News: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को हनुमान जयंती के मौके पर अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे और रामलला के चरणों में शीश नवाया। इसके साथ राम परिवार व परकोटे में स्थित हनुमान जी मंदिर में दर्शन पूजन किया।इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय व ट्रस्टी डा अनिल मिश्र ने उनका स्वागत किया। उन्होंने करीब एक घंटे का समय राम मंदिर में बिताया। तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय ने उन्हें मंदिर का भ्रमण कराते हुए मंदिर निर्माण की विशेषताओं से अवगत कराया। उन्हें पूरे परिसर का अवलोकन भी कराया गया। इसके अलावा लोअर व अपर प्लिंथ में बनाए गए थ्रीडी मूर्तियों व ब्रांज मेटल पर उत्कीर्ण मूर्तियों व रामायण के प्रसंगों की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- UP में अगले 2 दिन बारिश के...