गौतम अदाणी के जन्मदिन पर 96 लोगों ने किया रक्तदान
मिर्जापुर, जून 25 -- मिर्जापुर। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में ददरी में निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट से जुड़े अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) के कर्मचारियों, सहयोगियों तथा व्यापारिक साझेदारों ने भाग लिया। रक्तदान शिविर में 96 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वहीं परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने रक्तदाताओं के उत्साह और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है, जो किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह भी पढ़ें- अदाणी पावर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.