नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- गौतम अडानी ने अपना खोया हुआ रुतबा 72 घंटे के अंदर ही हासिल कर लिया। एक बार फिर से अडानी एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए है। उन्होंने चीन की बाइटडांस कंपनी के को-फाउंडर झांग यिमिंग से अपना ताज वापस लिया है। अभी मंगलवार को ही चीन के इस अरबपति ने गौतम अडानी को पछाड़कर छोड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज हासिल किया था। गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयर चढ़े तो अडानी की संपत्ति में 1.22 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और झांग यिमिंग से उनकी बढ़त अब 1 अरब डॉलर की हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार झांग का नेटवर्थ 105 अरब डॉलर पर है जबकि, अडानी का 106 अरब डॉलर। अडानी ग्रुप के चेयरमैन अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 18वें स्थान पर हैं, जबकि टिकटॉक वाले झांग यिमिंग 19वें स्थान पर हैं। यह ...