नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे। टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के को-फाउंडर चीन के सबसे रईस शख्स झांग यिमिंग ने एक बार फिर उनसे यह ताज छीन लिया है। सोमवार को दलाल स्ट्रीट में आए गिरावट के तूफान की चपेट में अडानी ग्रुप के शेयर भी चपेट में आ गए। इससे एक ही दिन में उन्हें करीब 38371 करोड़ रुपये का झटका लगा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार झांग का नेटवर्थ 105 अरब डॉलर (करीब 10.10 लाख करोड़ रुपये) पर है जबकि, अडानी का 103 अरब डॉलर यानी करीब 9.91 लाख करोड़ रुपये । अरबपतियों में भारत के सबसे अमीर अडानी ग्रुप के चेयर मैन अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं, जबकि टिकटॉक वाले झांग यिमिंग 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।एशिया के टॉप-5 अरबपति एशिया के पांच सबसे अमी...