नई दिल्ली, जनवरी 30 -- Ambuja Cements Ltd Share Price: गौतम अडानी की सीमेंट कंपनी अम्बुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। सीमेंट कंपनी का नेट प्रॉफिट 86 प्रतिशत गिर गया है। क्वार्टर रिजल्ट का असर कंपनी के शेयरों पर भी असर है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीएसई में अम्बुजा सीमेंट का शेयर 535.05 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद स्टॉक 508.05 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गए। मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 4.81 प्रतिशत की गिरावट के बाद 510.20 रुपये के लेवल पर था। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ने Q3 नतीजों का किया ऐलान, शेयरों में तेजीकितना रहा है नेट प्रॉफिट गौतम अडानी की अगुवाई वाली इस ...