नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर में जीएसटी में पंजीकृत कंपनियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ष 2021-22 के मुकाबले 2024-2025 में जीएसटी में पंजीकृत नई कंपनियों की संख्या में लगभग 20 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। इनमें कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी समेत हर तरह की कंपनी शामिल है। राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर से मिली जानकारी के मुताबिक न सिर्फ नोएडा बल्कि ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में भी नई कंपनियों की संख्या बढ़ी है। जिले में लगभग 1.25 लाख कंपनियां जीएसटी में पंजीकृत हैं। इनमें राज्य और केंद्रीय जीएसटी, दोनों में पंजीकृत कंपनियां शामिल हैं। पंजीकृत कंपनियों में ऑटोमोबाइल सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, मशीनरी, सेवा प्रदाता, मोबाइल समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक...