गौतमबुद्धनगर, अप्रैल 10 -- गौतमबुद्धनगर जिले में मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां जिले से करीब 3.60 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 के आधार पर जिले की अनुमानित जनसंख्या 27.56 लाख आंकी गई है। मतदाता आंकड़ों के उतार-चढ़ाव पर नज़र डालें तो 27 अक्टूबर 2025 तक जिले में कुल 18.65 लाख मतदाता थे, जो 6 जनवरी 2026 तक घटकर 14.18 लाख रह गए थे। हालांकि, 10 अप्रैल 2026 यानी आज की स्थिति के अनुसार, मतदाताओं की संख्या में कुछ सुधार हुआ है और अब यह आंकड़ा 15.05 लाख पर पहुंच गया है। मतदाता सूची में हुए इस बदलाव का असर जिले के जेंडर रेशियो और ईपी रेशियो पर भी साफ तौर से दिख रहा है। जिले में अब हर एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 828 हो गई है, जो पहले 817 थी। वहीं, ईपी (इलेक्टर-पापुले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.