मेरठ, जून 10 -- मेरठ पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेली जा रही 35वीं जूनियर बालक बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर बढ़त बनाई। सुबह खेले गए मुकाबले में गौतमबुद्धनगर की टीम ने बालक वर्ग में कानपुर की टीम को 43-09 के बड़े अंतर से पराजित किया। बालक वर्ग के दूसरे मुकाबले में जौनपुर की टीम ने जालौन को 10-36 से हराया। तीसरे मुकाबले में बदायूं और कानपुर देहात के बीच हुए मुकाबले में कानपुर देहात की टीम ने 26-33 से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में पहला मुकाबला जौनपुर और मथुरा के बीच खेले गया जिसमें मथुरा की टीम ने 04-22 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला गौतमबुद्धनगर और पीलीभीत के बीच खेला गया जिसमें गौतमबुद्धनगर ने 24-03 से एक तरफा जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.