बेगुसराय, जनवरी 28 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। खम्हार स्थित गैतम धाम के परिसर में नव निर्मित एवं अलौकिक सौंदर्य से अलंकृत भव्य मंदिर में आज माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, माता काली एवं माता अन्नपूर्णा की दिव्य एवं तेजोमय प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। ये बातें प्रेस वार्ता के दौरान ब्रह्मऋषि गैतम सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान का मुख्य उद्येश्य आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ सामाजिक उन्नति को भी केन्द्रित करना है। इसके तहर सामाजिक कुप्रथाओं को कम करने का प्रयास संस्था के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह संस्था निराश्रित वृद्ध जनों के लिए वृद्धाश्रम, रोगों के निःशुल्क इलाज और मेधावी विद्यार्थियों के लिए सहायता की परिकल्पना को लेकर आगे बढ़ ...