नोएडा, दिसम्बर 12 -- वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सर्विस मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू यूटर्न के बनने से 20 से अधिक सोसाइटी में रहने वाले लगभग डेढ़ लाख लोगों को फायदा होगा गौड़ चौक और तिगरी के बीच भी 60 मीटर चौड़ी सड़क पर यूटर्न बनाया जाएगा ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी- वन और टू के बीच स्थित सड़क पर यूटर्न का निर्माण जल्द किया जाएगा। इस यूटर्न के बनने से आसपास की विभन्न सोसाइटी में रहने वाले लगभग डेढ़ लाख लोगों को फायदा होगा। वहीं वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए यहां सर्विस मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक सर्विस मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर हो जाएगी। इससे दो वाहन आराम से आ जा सकेंगे। अभी यह सड़क साढ़े तीन मीटर चौड़ी है। गौर सिटी-वन व टू क...