देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में प्रभुपाद की 152वी आविर्भाव तिथि पूजा धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मठ के सन्यासियों ने श्री भक्ति सिद्धांत सरस्वती ठाकुर प्रभुपाद की पूजा अर्चना कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मठ में कार्यक्रम में शामिल हुए सभी भक्तों ने भी प्रभुपाद को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी परिक्रमा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...