गौड़ीय मठ में जन्माष्टमी पर संकीर्तन में डूबे श्रद्धालु
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित गौड़ीय मठ आश्रम में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर संकीर्तन पर झूमते नजर आए। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण, राधारानी, महाप्रभु, बलदेव, सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया। आश्रम में श्री हरिनाम संकीर्तन यज्ञ के साथ अखंड नाम संकीर्तन का आयोजन किया। विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मेरठ से आए अशोक शास्त्री महाराज ने विधि-विधान से पूजन कराया। आश्रम संचालक दंडी स्वामी भक्ति भूषण गोविंद महाराज ने बताया कि अखंड नाम संकीर्तन में भक्त दिन-रात सोलह प्रहर निरंतर भजन-कीर्तन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: हरिनाम की गूंज से कृष्णमय हुआ मनोकामना धाम, 24...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.