देहरादून, मई 27 -- गौचर। चारधाम यात्रा पर आई उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की गौचर मेला मैदान में बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने बस चालक हिरासत में लिया। हादसा बुधवार सुबह 7 बजे के आसपास की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बस संख्या डीडी 01 आर 9725 के चपेट में आ गई। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान राजकुमारी (67) पत्नी शशिकांत शर्मा निवासी पचोखरा, थाना दिलदारनगर, तहसील जमानिया, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- गौचर में बस की चपेट में आने से चारधाम यात्रा पर आईं महिला श्रद्धालु की मौत बताया गया कि वह 15 मई...