हरदोई, मई 9 -- पिहानी। थानाक्षेत्र के गौखरिका गांव में चोरी की बारात निकल पड़ी। चोरों ने एक ही लाइन में बने तीन मकानों में चोरी कर ली। चोरों ने लाखों रुपए के जेवर और नगदी पार कर दी। एक साथ कई घरों में चोरियों से गांव में हड़कंप मच गया। गौखरिका निवासी धर्मपाल सिंह पोस्टमैन है। उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित आंगन में सोए थे। अज्ञात चोरों ने कमरे के पीछे से दीवार में सेंध लगा दी। सेंध लगाकर घुसे चोरों ने घर मे रखे 97000 रुपयों की नगदी के अलावा एक हार, चैन,दो अंगूठी,बिछुआ, कंगन आदि चोरी कर लिया। सुबह पड़ोसी के घर मे हुई चोरी के बाद ऐतिहातन कमरे को चेक करने पर मामले की जानकारी हुई। पड़ोस में ही दीपक सिंह के घर मे भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि कमरे की अलमारी में रखे झाला, मंगलसूत्र, बिछिया, पैंडल, अंगूठी, कुंडल और बीस हजार नगद चो...