हरिद्वार, मार्च 20 -- गौकशी में लंबे समय से फरार पांच हजार के इनामी आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लगातार दबिश और खुफिया निगरानी के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से दबोचा। पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2025 को बहादराबाद पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड ने मुस्तफाबाद के जंगल से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। तब आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। इस मामले में उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। एसएसपी ने मुख्य आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने शुक्रवार को फरार इनामी आरोपी मुस्तफा पुत्र अख्तर निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक करम सिंह, कांस्टेबल चंदन और कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा शामिल रहे।

हिं...