फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से बुधवार को गांव गौंछी में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने छह एकड़ जमीन पर पनप रहे अवैध निर्माणों को जेसीबी से गिरा दिया। मौके पर लोगों ने अधिकारियों से कार्रवाई रोक की मांग की।लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी, जिससे लोगों ने कार्रवाई का जमकर विरोध किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि गांव गौंछी की राजस्व संपदा क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी बसाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बुधवार सुबह टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया। विभाग की टीमें जैसे ही बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचीं, लोगों में हड़कंप मच गया। तोड़फोड़ दस्ते ने सख्ती बरतते हुए कॉलोनी में बनाए गए पक्के ढांचों को गिरा दिया। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.