गोरखपुर, जुलाई 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा देशभर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर संत समाज के नेतृत्व में विगत एक माह से संचालित जन-जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान का सोमवार को भव्य समापन हुआ। अभियान के अंतर्गत लगभग छह लाख नागरिकों के हस्ताक्षर लेकर राज्यपाल एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोकुल अतिथि भवन से हुआ, जहां विभिन्न मठ-मंदिरों के संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गौभक्तों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। संत समाज के नेतृत्व में गो माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- गो सम्मान में पांच लाख लोगों के हस्ताक्षरित पत्र डीएम को सौंपा शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियां, भजन-कीर्तन, गो माता के जयघोष...