हापुड़, अप्रैल 27 -- हापुड़। गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर गो प्रेमियों ने सोमवार को पक्का बाग स्थित श्रीपंचायती गोशाला से एक रैली का आयोजन किया। यह रैली पक्का बाग से अतरपुरा होते हुए एसडीएम सदर कार्यालय पहुंची। जहां गो प्रेमियों ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने, गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और उनके संरक्षण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर त्रिलोक चंद, विनय अग्रवाल, मोहित, मनन, विजय मित्तल, पवन रंजन, रमन और मोहित आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...