कौशाम्बी, जुलाई 27 -- गो-हत्या के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को सोमवार सुबह सरायअकिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया। डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि सरायअकिल के टिकरा पनारा गोपालपुर गांव स्थित एक मकान में मुखबिर की सूचना पर 24 जून को छापामारी की गई थी। मौके से दो किलो गोमांस के साथ तीन महिलाओं को पकड़ा गया था। 13 जुलाई की रात मुठभेड़ में चार आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें एक गोली लगने से घायल हुआ था। इसके बाद 16 जुलाई को भी एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। सोमवार सुबह इछना मोड़ के समीप से गांव के ही रहने वाले बड़कू पुत्र बरकत अली को पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...