गो सेवा आयोग के सदस्य बने समाजसेवी आनंद
गंगापार, सितम्बर 11 -- मांडा के नहवाई गांव निवासी समाजसेवी डा आनंद कुमार चौबे को उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया। जानकारी श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने दी कि जनपदीय गोसंरक्षण समिति प्रयागराज की समिति को डा आनंद चौबे को सदस्य मनोनीत किया गया है। नामित सदस्य जनपद के गोशालाओं के सम्यक रुप से संचालन तथा उनको स्वावलंबन की ओर बढ़ाने हेतु बायोगैस, कंपोस्ट, पंचगव्य से बनाये जाने वाले विभिन्न पदार्थों साबुन, अगरबत्ती, मच्छर भगाने का क्वायल, गोमूत्र से बनी फिनायल व औषधियों के उत्पादन व विक्रय में सहयोग प्रदान करेंगे। उक्त मनोनयन पर डा चौबे ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.