लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग एवं जीआईजेड जर्मनी के मध्य मंगलवार को एक समझौता (एमओयू) किया गया। इंदिरा भवन स्थित आयोग के कार्यालय में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं जीआईजेड कम्पनी के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत जीआईजेड चयनित गौशालाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिनका चयन उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग द्वारा किया जाएगा। साथ ही, गौशालाओं के संचालन को सुदृढ़ बनाने के लिए क्षमता निर्माण एवं मानव संसाधन कौशल विकास के क्षेत्र में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। एमओयू के तहत किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता का प्रावधान नहीं है। यह पूर्णतः तकनीकी सहयोग एवं कौशल उन्नयन पर केंद्रित है। यह पहल प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर, व्यवस्थित एवं तकनी...