जौनपुर, जुलाई 28 -- जौनपुर, संवाददाता। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में सोमवार को देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। इन मांगों के समर्थन में व्यापक जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अम्बेडकर तिराहा पर गोमाता के पूजन, शंखनाद एवं श्री राम जय राम जय जय राम विजय मंत्र के सामूहिक जप के साथ हुआ। तत्पश्चात गोभक्त झंडे, बैनर, अभियान के संदेश वाले प्लेकार्ड एवं भजन-कीर्तन के साथ प्रार्थना-यात्रा निकालते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक प...