बरेली, सितम्बर 10 -- बरेली। गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं गोवंश के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में गो-सेवकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कान्हा उपवन सेवा संघर्ष समिति के झंडे तले गो-सेवकों ने दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को अपना ज्ञापन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...