वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गो सम्मान अभियान का उद्देश्य बहुत पवित्र है। हम न तो किसी पार्टी को हराने-जिताने के लिए यह अभियान चला रहे हैं और न ही हमें किसी का इस्तीफा चाहिए। सरकार गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं करेगी तो हम साधु-संत एक एक करके अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठते जाएंगे। एक-एक करके हम लोग अपना प्राण त्याग देंगे। शायद, हम साधु-संतों के प्राणोत्सर्ग के बाद ही सरकार चेते। यह भी पढ़ें- खूंटी में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने की मांग तेजचेतावनी ये बातें पातालपुरी पीठाधीश्वर बालकदेवाचार्य ने कहीं। वह शनिवार को नवापुरा स्थित पातालपुरी मठ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का गो आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। वह सपा को विजयी बनाने के लिए यह आंदोलन कर...