लातेहार, मई 2 -- गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड में गौ सम्मान आवाह्न अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान देशव्यापी स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाना है। इसी क्रम में गारू प्रखंड के अंचल अधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी अरुण साव, जिला संभाग गोप्रचारक बंधन साव, बालूमाथ प्रखंड प्रभारी प्रमोद साहू एवं अवधेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अभियान के दौरान सैकड़ों गौ भक्तों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति और समर्थन व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, इसलिए उसे राष्ट्र माता का सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम शांतिप...