हजारीबाग, अप्रैल 27 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। देशव्यापी गो सम्मान अभियान के तहत सोमवार को शहर में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली। अभियान के अंतर्गत करोड़ों हस्ताक्षरों से युक्त प्रार्थना पत्र देशभर के प्रखंड एवं तहसील कार्यालयों में सौंपे जा रहे हैं। इसी क्रम में हजारीबाग में पदयात्रा आयोजित कर उपायुक्त हेमंत सती को ज्ञापन सौंपा गया। नया बस स्टैंड स्थित श्री हरि हनुमान मंदिर से सैकड़ों गोभक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ पदयात्रा शुरू की, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सदर अंचल कार्यालय पहुंची। यहां लगभग सात हजार हस्ताक्षरों वाला प्रार्थना पत्र अंचल पदाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा, गोवंश हत्या पर प्रतिबंध, गो सेवा मंत्रालय गठन और गो चारा नीति लागू करने की मांग रखी गई। यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्रमात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.