भागलपुर, जुलाई 28 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गो सम्मान अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को गो संरक्षण और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाल कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। पैदल मार्च गोशाला से बैलगाड़ी और गायों के साथ निकल कर समाहरणालय पहुंचा, जहां प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर तीन लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा। गोशाला समिति के महामंत्री गिरधारी केजरीवाल ने बताया कि पिछले दो माह से जिलेभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें करीब तीन लाख लोगों का हस्ताक्षर मिला। हस्ताक्षरों का पूरा विवरण पेन ड्राइव के माध्यम से ज्ञापन के साथ सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि डीएम के माध्यम से ज्ञापन की प्रतियां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजी गई हैं। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत...