उन्नाव, अप्रैल 28 -- बांगरमऊ। राष्ट्रीय गो संरक्षण दल ने सोमवार को नगर में जनजागरण अभियान चलाते हुए गो संरक्षण के मुद्दे को लेकर आवाज बुलंद की। नगर के पश्चिमी छोर स्थित बाबा बोधेश्वर मंदिर से लखनऊ मंडल अध्यक्ष राहुल शुक्ला के नेतृत्व में दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गो संरक्षण हेतु रैली निकाली। रैली नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए पुनः बुद्धेश्वर मंदिर पहुंची और यहीं पर समापन हुआ। रैली में लोगों को गो सेवा और संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान- प्रवीण, अभय सिंह ठाकुर, संत निर्मोही दास महाराज जूनागढ़ उत्तराखंड मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग यह भी पढ़ें- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान क...