गो संरक्षण के लिए दें एक दिन का वेतन
मुरादाबाद, मई 12 -- मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत निराश्रित गोवंश संरक्षण किया जा रहा है। मुरादाबाद के जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने इस संबंध में सभी से स्वेच्छा से एक दिन का वेतन दान करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 35 स्थाई,अस्थाई गो आश्रय स्थल संचालित हैं। जिसमें अब तक कुल 7800 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। जनपद में "गौ संरक्षण एवं संवर्धन कोष" के नाम से खाता संचालित है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि इस पुनीत कार्य में आगे आएं। अपने माह मई 2026 के वेतन से एक दिन का वेतन स्वेच्छा से पवित्र कार्य के लिए गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष के खाते में दान स्वरुप स्थानान्तरित कर सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.