मिर्जापुर, मार्च 6 -- जिगना। विंध्याचल के रायपुर गांव स्थित सरोई बाबू मजरा में होली पर मंदिर की सफाई कर रहे गो रक्षा प्रमुख और उनकी मां पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। मां-बेटा दोनों जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी नितेश सिंह ने घटना की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मामला दो समुदाय का होने से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। रायपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल गुप्ता विहिप और बजरंग दल के गो-रक्षा प्रमुख हैं। वह होली के दिन सुबह नौ बजे गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के आस-पास झाड़-फूस साफ कर रहे थे। आरोप है कि सफाई के दौरान ही दूसरे समुदाय के लोग लामबंद होकर पहुंचे और ईंट-पत्थर, राड-सरिया से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर मां 60 वर्षीय बुधनी देवी बीच बचाव में आई। मनबढ़ों ने मां को भी मारपीट कर लहूलुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.