लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, संवाददाता। गो माता की रक्षा के लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने साधु-संतों के साथ हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गो रक्षक फरसा वाले बाबा को मोमबत्ती मार्च निकाल कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। गो रक्षा के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सनातनी ने कहा कि सनातन धर्म को सुरक्षित रखने के लिए सनातन की आधारशिला गो माता को सुरक्षित रखना जरूरी है। गो हत्या बंद करने के लिए गो वध को मानव वध की श्रेणी में लाना और गो तस्करों को मृत्युदंड दिए जाने का कानून बनाया जाना अति आवश्यक है। ऐसा होने पर कोई भी गो माता को क्षति नहीं पहुंचा पाएगा। उन्होंने प्रदेश में हो...